Friday, October 23rd, 2026

 अब नीतीश कुमार को BJP ने घेरा 

पटना 
बिहार में शराबबंदी को लेकर एक ओर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं अब सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा एमएलसी संजय पासवान ने गुरुवार को राज्य में शराबबंदी के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह सचिव आमिर सुभानी को पद त्यागने को नसीहत दे डाली।

भाजपा एमएलसी ने कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गृह सचिव विचार करें और इन घटनाओं को देखते हुए अपना पद छोड़ दें। संजय पासवान ने आगे कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून की फिर से समीक्षा होनी चाहिए और सरकार को फिर से इस विषय पर विचार करना चाहिए।

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा एमएलसी संजय पासवान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शराबबंदी को लेकर यह उनकी अपनी सोच है। मगर सरकार शराबबंदी को लेकर जो कार्य कर रही है, वह सही है। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि हर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचार के तहत बात करता है लेकिन सरकार शराबबंदी को लेकर अटल है और उसे मजबूती से लागू करने के लिए काम कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय